Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

मेडिकल कॉलेज परिसर एवं विभिन्न ब्लॉकों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।।

मेडिकल कॉलेज परिसर एवं विभिन्न ब्लॉकों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।।
कलेक्टर ने कहा मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं सुचारू संचालन के अनुरूप हों।।
छतरपुर।। कलेक्टर मृणाल मीना ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज छतरपुर परिसर एवं विभिन्न ब्लॉकों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रशासनिक भवन के सभी तलों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीन कार्यालय, डिसेक्शन लैब, लेक्चर थिएटर, लाइब्रेरी, एचओडी कार्यालय सहित विभिन्न कक्षों एवं संपूर्ण भवन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में निर्मित आवासीय भवनों, गर्ल्स हॉस्टल एवं बॉयज हॉस्टल सहित संपूर्ण कैंपस का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन में स्थापित एयर कंडीशनिंग सिस्टम एवं लिफ्ट की वारंटी संबंधी जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन में आवश्यक फर्नीचर लगाए जाने की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही फायर फाइटिंग व्यवस्था के लिए आवश्यक अनुमति तथा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति शीघ्र प्राप्त करने के लिए कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज परिसर में शेष आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा भवन एवं परिसर की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु संचालन के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad