पति की हत्यारिन निकली पत्नी, नौगांव पुलिस ने गर्रौली हत्याकांड का किया पर्दाफाश।।
छतरपुर।। थाना नौगांव, चौकी गर्रौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्रौली में मृतक गोविन्ददास उर्फ झल्लू अहिरवार के मृत होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग कायमी कर थाना नौगांव में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मर्ग जांच, मेडिकल रिपोर्ट, एकत्रित साक्ष्य, परिजन की कथनों के आधार पर पाया गया कि पत्नी द्वारा विवाद कर पति के शरीर पर चोट पहुंचाई गई थी। जिससे पीड़ित गोविन्ददास की मृत्यु हो गई थी।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोट पहुंचाकर पति की हत्या को अंजाम देने वाली पत्नी रजनी अहिरवार निवासी ग्राम गर्रौली को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्ता के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्ता को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, चौकी प्रभारी गर्रौली उप निरीक्षक डीडी शाक्य, महिला आरक्षक रानू राजा एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
