Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

ई-टोकन से उर्वरक वितरण नहीं करने वाले एक दर्जन से अधिक विक्रेताओं को नोटिस।।

ई-टोकन से उर्वरक वितरण नहीं करने वाले एक दर्जन से अधिक विक्रेताओं को नोटिस।।
उर्वरक वितरण में लापरवाही पर कृषि विभाग की कार्रवाई।।
संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई।।
छतरपुर/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 20 अगस्त से शत-प्रतिशत ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण प्रारंभ किया गया है। किसान अपनी पसंद के उर्वरक के लिए टोकन जारी कर संबंधित विक्रेता से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।
ई-टोकन के माध्यम से किसानों को उर्वरक वितरण नहीं करने वाले एक दर्जन से अधिक निजी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें पारस ट्रेडर्स बम्होरी बकस्वाहा, बी.एल. ट्रेडर्स राजनगर, भगवान चरण पटेल संजयनगर लवकुशनगर, ब्रदर्स इंटरप्राइजेज देरी रोड छतरपुर, कमलेश चतुर्वेदी भगवा बड़ामलहरा, खिलौना कृषि सेवा केंद्र भगवा बड़ामलहरा, मां मंशा पूरन बीज भंडार पठारी रोड बिजावर, रोहित साहू बिजावर, राय कृषि बीज भंडार बिजावर, शिवान्स कृषि भंडार ईशानगर, पाठक कृषि भंडार धमना राजनगर, प्रदीप खाद भंडार सरवई गौरिहार तथा नाना बीज भंडार गौरिहार शामिल हैं।
नोटिस में निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब प्राप्त नहीं होने अथवा संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 24,163 एमटी उर्वरक उपलब्ध।।
किसानों को अग्रिम उठाव के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में यूरिया 5,921 एमटी, डीएपी 3,801 एमटी, एनपीके 10,701 एमटी, सुपर फास्फेट 3,362 एमटी और पोटाश 377 एमटी सहित कुल 24,163 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad