Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

ट्रेन में यात्रियों से जबरन पैसा बसूलने बाले किन्नर पहुँचे जेल।।

ट्रेन में यात्रियों से जबरन पैसा बसूलने बाले किन्नर पहुँचे जेल।।
नरेंद्र सर्राफ।
छतरपुर।। रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान किन्नरों द्वारा जबरदस्ती पैसे वसूलने व परेशान किये जाने सम्बन्धी शिकायतें हाल ही में रेल सुरक्षा बल को प्राप्त र्हुइं, जिसे गम्भीरता से लेते हुये प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल, श्री अमिय नन्दन सिन्हा के दिशा-निर्देशन में दिनांक 19.08.2024 से दिनांक 02.09.2024 तक उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मण्डलों प्रयागराज, आगरा एवं झांसी में किन्नरों के विरूद्व सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान में रेल अधिनियम-1989 की विभिन्न सम्बन्धित धाराओं के अन्तर्गत 59 किन्नरों को गिरफ्तार किया गया जिनसे माननीय न्यायालय द्वारा रू0   6,900/- का जुर्माना वसूलते हुये 20 किन्नरों को जेल भेजा गया।
इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरन्तर जारी रहेंगे ताकि रेल यात्रियों की यात्रा सुरक्षित व सुगम हो सके। यात्रियों की सुरक्षा में रेल सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे सदैव तत्पर है।

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad