छतरपुर ।। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डहर्रा ग्राम में आज सुबह-सुबह एक व्यक्ति, नल जल योजना के खुले पड़े गड्ढे में अपनी मोटरसाइकिल समेत गिर गया जब तक लोगों को जानकारी लगी, तब तक उस व्यक्ति की मौत हो गई थी, प्राप्त जानकारी मुताबिक मृतक अतर्रा ग्राम का प्रजापति बताया गया है, हालांकि अभी घटना की पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई, घटना का वीडियो ग्रामीणों द्वारा भेजा गया है
आखिरकार इस मौत का जिम्मेवार कौन है
गांव गांव में खुदी पड़ी लाइन, सारे रोड खराब कर डालें, कई जगह गड्ढे पड़े हैं, प्रशासन कब जागेगा,
एक नवयुवक की मौत, एक परिवार को #बेसहारा कर गई, पर जवाब दे के कानों पर जू नहीं रेग रहा
गांव गांव नल जल योजना का जाल बिछाया जा रहा है, पिछले दो सालों से लाइन डालने के लिए गड्ढे नाली सीसी रोड खोद डालें, गांव से निकलना मुश्किल है, बरसात का समय आ गया है, ठेकेदार लापरवाही कर रहे हैं,
पर कोई कार्यवाही नहीं, ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड कर देना चाहिए
