छतरपुर। जिले के थाना ईशानगर के अंतर्गत ग्राम पनौठा के रगुनिया पुरवा में एक कलयुगी बेटे ने पिता को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पिता का केवल इतना दोष था कि उसने बुढापे में काम में हाथ बटाने के लिए कह दिया। लेकिन शराबी बेटे को पिता की यह नसीहत नागवार गुजरी और शराब के नशे में उसने पिता की हत्या कर दी। घटना गुरूवार सुबह 7 बजे के लगभग की है। जानकारी के अनुसार 70 बर्षीय पचूं कुशवाह सुबह खेत में लहसुन उखाड़ रहा था तभी उसका बेटा रामकृपाल कुशवाह उर्फ गुल्लु वहां पहुंचा तब पिता ने रात भर गायब रहने का कारण पूंछा और काम में हाथ बटाने के लिए कहा इतना सुनते ही कलयुगी बेटा रामकृ पाल आपे से बाहर हो गया और पास में पड़ा डंडा उठाकर पिता के सिर में लगातार प्रहार किया। गंभीर चोट लगने के कारण बृद्व पंचू कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जैसे ही इस बात की जानकारी थाना ईशानगर पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल कर आरोपी पुत्र के विरूद्व हत्या का मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now
