छतरपुर। जिले में शासकीय जमीनों पर कब्जा करने वाले रसूखदार एवं शासकीय बंगलों पर वर्षों से कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का मन कलेक्टर ने बना लिया है आज चर्चा करते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि छतरपुर जिले में शासकीय जमीनों पर रसूखदार लोग काफी समय से कब्जा किए हुए हैं जिन्हें चिन्हित कर उनके कब्जे हटाए जाएंगे साथ ही छतरपुर जिले में पीडब्ल्यूडी के शासकीय बंगलों पर वर्षों से कब्जा किए हुए शासकीय कर्मचारियों से यह मकान खाली कराने की कार्यवाही शुरु कर दी गई है उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री ने नोटिस जारी कर दिए गए हैं यदि अवैध कब्जाधारी एक हफ्ते के अंदर मकान खाली नहीं करते तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर मकान खाली कराए जाएंगे कलेक्टर की इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हडकंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पीडब्लयूडी के सोते हुए कर्मचारी कलेक्टर के निर्देश के बाद सक्रिय हो गए हैं और एक टीम बनाकर पीडब्लयूडी के सभी बंगले खाली कराने में लगे हुए हैं।
शासकीय जमीनों एवं बंगलों पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: कलेक्टर
अप्रैल 01, 2026
