Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

थाने में बिगड़ी सुरेंद्र की हालत: गुंडा परेड के लिए पहुंचा था थाने, इलाज के दौरान मौत.. मृतक की मां ने लगाए गंभीर आरोप...

थाने में बिगड़ी सुरेंद्र की हालत: गुंडा परेड के लिए पहुंचा था थाने, इलाज के दौरान मौत.. मृतक की मां ने लगाए गंभीर आरोप...
छतरपुर । सिटी कोतवाली में शनिवार रात गुंडा परेड के दौरान हुई हिस्ट्रीशीटर  सुरेंद्र सिंह की मौत ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। 16 अपराधों में नामजद सुरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अब परिजनों ने पुलिसिया थ्योरी को चुनौती देते हुए सीधे विधायक ललिता यादव के पुत्र मोनू यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
#मां का बयान...
​मृतक की मां भान कुंवर का आरोप है कि रियाज नामक युवक सुरेंद्र को विधायक ललिता यादव के आवास पर ले गया था। वहां विधायक पुत्र मोनू यादव से सुरेंद्र की हलकी नोकझोंक हुई। चूंकि सुरेंद्र शराब के नशे में था, मोनू यादव ने पुलिस को सूचना देकर उसे कोतवाली भिजवा दिया, जहां उसकी हालत बिगड़ गई और रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस का कहना-
​पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरेंद्र ने थाने आने से पहले ही जहरीला पदार्थ खा लिया था।जिससे परिसर में उसकी तबीयत बिगड़ गई।गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
हालांकि, आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। अस्पताल में तनाव को देखते हुए CSP अरुण कुमार सोनी सहित चार थानों के प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ तैनात हैं। और मृतक के परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन देकर मनाने का प्रयास कर रहे हैं...

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad