Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

**टोकन ना मिलने से नाराज किसानों ने तहसील के सामने दूसरी बार लगाया जाम**

**वितरण केंद्र पर नही है पर्याप्त डीएपी खाद**

शिवपुरी:-शिवपुरी जिले के पोहरी अनुभाग में डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसान आये दिन जाम के हालात निर्मित कर देते हैं। जहाँ इसी माह किसानों ने टोकन न मिलने के चलते दूसरी बार तहसील कार्यालय पर जाम लगाया है जिसके चलते दोनों ओर से आबगामन बाधित हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे किसानों ने टोकन न मिलने के चलते तहसील कार्यालय के सामने  बैराड़-पोहरी मार्ग पर जाम लगा दिया। जहा किसान हरिचरण धाकड़ ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से तहसील कार्यालय के बाहर खाध के टोकन लेने के लिए खड़े हुए है जहाँ 12 बजे तक न तो कोई टोकन बाले कर्मचारी आये ओर न ही सम्बन्धित अधिकारी आये है जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोदामो तक खाध पहुचता है लेकिन किसानों तक नही पहुँच रहा है जबकि बाजारों में उच्च दामो पर खाध आसानी से मिल रहा है। 
बही करीब आधा घण्टे तक जाम लगता रहा जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुँची थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने किसानों को समझाइस देकर जाम हटाया ओर आवागमन बाहल किया।
बता दे कि वितरण केंद्र पर भी डीएपी खाध की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध नही है जिसके चलते टोकन वितरित नही किये गए थे।

**नरेंद्र सर्राफ अधिमान्य पत्रकार**

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad