Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

**प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल अल्पप्रवास पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे**

**प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया**

छतरपुर:-प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल बुधवार को खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल श्री पटेल का आत्मीय स्वागत कर अगुवाई की। 
इस दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम बलबीर रमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यपाल श्री पटेल अल्पप्रवास के लिए खजुराहो एयरपोर्ट के लाउंज में रुके। तत्पश्चात भोपाल के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना हुए।

**नरेंद्र सर्राफ अधिमान्य पत्रकार**

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad