Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

**फोर लेन पर पशुओं को हटाने के संबंध में प्रभावी कार्यवाही नही करने पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर को नोटिस जारी**

*कलेक्टर ने दुर्घटनाओं के मद्देनजर 3 दिवस में मांगा जवाब*

*जवाब संतुष्टिपूर्ण नही होने पर कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी*

छतरपुर:- कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी खजुराहो फोरलेन पर विगत दिनों ग्राम कैडी के पास ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से पशुओं की मृत्यु होने के संबंध में प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई देवेन्द्र चापेकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया कि घटना से स्पष्ट है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से आवारा पशुओं को हटवाने के संबंध में कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग में लगातार दुर्घटनायें हो रही हैं। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से आवारा पशुओं को हटाये जाने के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने और उक्त संबंध में 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब समय सीमा में एवं संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

**नरेंद्र सर्राफ अधिमान्य पत्रकार**

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad