कलेक्टर का आदेश बेअसर, खुलेआम चल रहीं बोरिंग मशीनें
छतरपुर।। बिजावर। जिला कलेक्टर द्वारा बोर खनन पर प्रतिबंध लगाने के बाबजूद विजावर क्षेत्र में बोरिंग मशीन धड़ल्ले से बोर कर एजेंट मोटी कमाई में जुटे है। जिसका नतीजा एक सोते हुये किसान को भुगतना पड़ा औऱ उसकी जींवन लीला समाप्त हो गई। मामला बिजावर अनुभाग के खैराकला चौकी अंतर्गत धरमपुरा गाँव का है जंहा रात्रि में छोटू विश्वकर्मा के खेत मे बोर करने के लिए बोरिंग मसीन बोर गई थी और बोर करके वापस जा रही थी। तभी बेक करते समय खेत मे सो रहे 45 वार्षिये गोली यादव पिता अंतु यादव के ऊपर वोरिंग मसीन चढ़ गई जिसकी मौके पर ही किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक का भाई कल्लू यादव पहुचा तो उसके भाई शव खून से लथपथ मिला जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैराकला चौकी प्रभारी मौके पर पहुचे और बोरिंग मसीन को जप्त कर शव का पंचनामा तैयार कर शव का बिजावर स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौपा। पुलिस बोरिंग मशीन एमपी 19 जीए 0909 अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए, 184 के तहत मामला दर्ज किया।
16 मार्च 2024 को कलेक्टर ने जारी किया था आदेश
जिला कलेक्टर संदीप जीआर ने 16 मार्च 2024 को नलकूपों के खनन पर प्रतिवंध लगाने का आदेश जारी किया था। जिसमे उल्लेख किया था कि इस वर्ष औसत से कम वर्षा होने के कारण जल स्रोतों में पानी की कमी है जिससे सभी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध रहेगा। लेकिन कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर एजेंट मोटी कमाई करने में जुटे हैं और बिजावर क्षेत्र में खुलेआम बोर किये जा रहे है।
