दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
छतरपुर / सटई। थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुरा निवासी एक परिवार की सात वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को घटना के चंद भीतर ही थाना पुलिस ने दबोच लिया। 15 जनवरी की दोपहर बाद की इस घटना के बाद पीडि़त बच्ची परिजनों के साथ थाने ले जाई गई जहां से सटई के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल परिजन ले गए। इस मामले में टीआई परषुराम डाबर के अनुसार आरोपी के खिलाफ 376, पाक्सो एक्ट सहित अन्य कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। संभवत: बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
घर से दोपहर करीब तीन बजे बच्ची लापता हो गई थी। जब शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों और गांव के लोगों के साथ पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी और शाम करीब सात बजे पीडि़त बच्ची के परिवार के नीति खेत से बच्ची को पीडि़त स्थिति में बरामद किया गया और उसके बाद थाना पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई।
टीआई श्री डाबर के अनुसार पीडि़त बच्ची को थाने लाए जाने पर उसके परिजन इलाज कराने के पहले एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। उन्हें समझाया गया कि ऐसी स्थिति में बच्ची का इलाज जरूरी है। लेकिन बेलगातार अपनी और भी कुछ मांगों को लेकर विरोध जताते रहे और ऐसे में पुलिस के वाहन से ही बच्ची को सटई के अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक परिक्षण के बाद परिजन उसे एक आटो रिक्सा से छतरपुर ले गए। जबकि थाना पुलिस पूरे रास्ते में दो तीन बार आटो रोककर वाहन से बच्ची को जिला अस्पताल ले जाने का आग्रह करती रही लेकिन बे नहीं माने उधर अपनी उक्त मांगों को लेकर पीडि़त बच्ची के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने भी दोपहर करीब साढे बारह बजे सटई बस स्टेण्ड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला और अधिक न बिगड़े इसी मंशा से कुछ और थाने से भी पुलिस बल शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर धरना प्रदर्शन स्थल पर बुला लिया गया था। इसी दौरान बिजावर एसडीओपी शशांक जैन भी सटई आ गए और उन्होंने हर तरह से इस मामले को गंभीरता से लिया और प्रदर्शन कारियों को समझाईश दी कि पुलिस ने इस पूरे मामले में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं की है और आरोपी भी हिरासत में ले लिया गया है। इसी तरह एसडीओपी और थाना पुलिस की समझाईश के बाद धरना प्रदर्शन अपरांन करीब साढे तीन बजे प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।
थाना प्रभारी श्री डाबर ने आरोपी के संबंध में बताया कि करीब 44 वर्षीय आरोपी मूलत: झांसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन कई वर्षो से वह अमरपुरा में अपनी बहन के यहां ही रह रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि इस घिनौने सर्मनाक कृत्य के संबंध में भी विस्तार से आरोपी से और भी पूछतांछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस गंभीर मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई थी। उन्होंने बताया कि पीडि़त बच्ची जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती है। घटना के बाद भी वह बातचीत कर रही थी और वह किसी भी तरह के खतरे से वाहर है।
