Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने जांच कर आंगनवाड़ी सेवा में नियुक्त सहायिका पर किया अपराध पंजीबद्ध।।

हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने जांच कर आंगनवाड़ी सेवा में नियुक्त सहायिका पर किया अपराध पंजीबद्ध।।
छतरपुर। न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिकाकर्ता की याचिका पर दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को अनावेदिका आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्त निवासी ग्राम रावपुर थाना चंदला के विरुद्ध जांच हेतु निर्देशित किया गया था।
जानकारी के अनुसार जांच में विद्यालय के दाखिला पंजी रजिस्टर, हाजिरी रजिस्टर, प्राप्तांक रजिस्टर, टीसी पंजिका पर दूसरे पृथक-पृथक छात्रों के नाम अलग स्याही का प्रयोग कर कूट रचना की गई थी। रजिस्टर में अंकित सहपाठियों से भी की गई पूछताछ, सहपाठियों ने पहचानने से इनकार करते हुए बताया कि ऐसी कोई छात्रा हमारे साथ नहीं पढ़ती थी। आरोपिया द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी लवकुश नगर को आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु कक्षा 5 और कक्षा 8 की जो अंक सूची उपलब्ध कराई गई थी वह कूट रचित थी साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी लवकुश नगर द्वारा मांगी गई सत्यापन रिपोर्ट जो कि आरोपी शिक्षक के हस्ताक्षर से प्राप्त हुई थी, वह भी कूट रचित थी। अत: आरोपिया द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका पर नियुक्ति हेतु कूट रचित कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं की अंकसूची प्रस्तुत करने एवं शिक्षक द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी लवकुश नगर को कूट रचित सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने से उनके विरुद्ध थाना चंदला में अपराध क्रमांक 04/24 धारा 420, 467, 468, 470, 471 भारतीय दंड विधान का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।




- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad