Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

टोल-प्लाजा पर नियम-कायदों को ठेंगा दिखा रहे कर्मचारी।।

टोल-प्लाजा पर नियम-कायदों को ठेंगा दिखा रहे कर्मचारी।।
छतरपुर। सागर-कानपुर हाईवे पर बड़ामलहरा के समीप स्थित मुंगवारी टोल प्लाजा के कर्मचारी तमाम नियम-कायदों को ठेंगा दिखाते हुए इसका संचालन कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने उक्त टोला प्लाजा का निर्माण करने के बाद एनएचएआई विभाग को सौंप दिया था, जिसके बाद से यहां  मध्य प्रदेश राज्य परिवहन मार्ग के नाम पर टैक्स की वसूली की जा रही है लेकिन इस टोल प्लाजा पर आवश्यक उपकरण जैसे अग्निश्मन यंत्र आदि एवं सुविधाएं नहीं है। बताया गया है कि इस टोल प्लाजा का संचालन राजस्थान के राजाराम गोदारा द्वारा किया जा रहा है जो वसूली तो करवा रहे हैं लेकिन टोल प्लाजा पर मिलने वाली सुविधाएं मुहैया नहीं करवा रहे हैं।

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad