Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

राजनगर में नही हो रहा मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश का पालन।।

राजनगर में नही हो रहा मुख्यमंत्री के आदेश का पालन।।

प्रशासन ने नहीं निकाले मंदिर मस्जिदों से लाउडस्पीकर और खुले में लग रही हैं मांस मच्छी की दुकानें।।

छतरपुर // राजनगर // मध्य प्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार पुनः पूर्ण बहुमत से वापस क्यों ना हो गई हो और प्रदेश के मुखिया के द्वारा लगातार कड़े फैसले लेकर प्रदेश की व्यवस्था को सुधारने का प्रयास क्यों ना किया जा रहा हो और साथ ही प्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा पदभार संभालते ही सभी मंदिर मस्जिदों से माइक और खुले में मांस मच्छी बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन राजनगर प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा हैं,आज भी मंदिर मस्जिदों से नहीं निकलवाए गए माइक और जगह-जगह अभी भी खुले में लग रही हैं मांस मच्छी की दुकान, राजनगर प्रशासन का इस ओर नहीं है कोई ध्यान ,राजनगर एसडीएम प्रखर सिंह, नगर परिषद सीएमओ आखिर क्यों मध्य प्रदेश के नवजात मुख्यमंत्री के आदेश को कर रहे हैं दरकिनार ,प्रदेश में जगह-जगह प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मस्जिद मंदिरों से माइक निकाल कर मुख्यमंत्री जी के आदेश का पालन किया जा रहा है लेकिन राजनगर प्रशासन मध्य प्रदेश के मुखिया के आदेश को दरकिनार कर रहे हैं और आज भी मस्जिदों से नहीं निकाले गए माइक, क्या मामला मीडिया में आने के बाद राजनगर एसडीएम और नगर परिषद सीएमओ के द्वारा आदेश का पालन कर मस्जिदों से माइक निकालकर खुले में मांस मछली की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन आज देखा जाए तो सभी मस्जिदों में माइक लगे हुए हैं और राजनगर के बस स्टैंड सहित रामबाग में खुले में मांस मछली की दुकान भी लग रही है जिस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। वही जब इस पूरे मामले को लेकर नगर परिषद सीएमओ रितु पुरोहित से बात की गई तो उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर परिषद कार्यालय के द्वारा सभी मांस मछली कि दुकानदारों सहित मस्जिदों में लगी माइक के संबंध में नोटिस की कार्रवाई करते हुए सूचित कर दिया गया है लेकिन अभी तक संबंधितों के द्वारा उसका पालन नहीं किया गया है जिस पर अब शक्ति से कार्रवाई करते हुए सभी दुकानों को हटवा कर मंदिर मस्जिदों से माइक भी निकलवा कर मुख्यमंत्री के आदेश का पालन किया जाएगा।।


- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad