Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

छतरपुर जिले के कुसमा ग्राम में आयकर विभाग दिल्ली की टीम का छापा।।

छतरपुर जिले के कुसमा ग्राम में आयकर विभाग दिल्ली की टीम का छापा।।
विदेशी फंडिंग से जुड़ा है मामला, दो स्थानों पर दस्तावेज खंगाल रही टीम।।
छतरपुर। आयकर विभाग दिल्ली की एक 30 सदस्यीय टीम ने जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमा में दबिश दी है। फिलहाल कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों के हवाले से जो खबर मिली है उसके मुताबिक मामला कई करोड़ की विदेशी फंडिंग से जुड़ा हुआ है। कुसमा के जिस मकान पर आयकर विभाग दिल्ली की टीम ने छापा मारा है वह महेन्द्र पटैरिया नामक व्यक्ति का बताया गया है। कुसमा के अलावा महेन्द्र पटैरिया के छतरपुर स्थित निवास पर भी टीम के कुछ सदस्य जांच करने पहुंचे हैं। आयकर विभाग की टीम ने कार्यवाही में स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया है। पिछले तीन दिनों से यह टीम लगातार दस्तावेज खंगालने में जुटी है और अभी भी कार्यवाही जारी है।

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad