Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

अक्षत कलश यात्रा की तैयारी जोरों पर।।

अक्षत कलश यात्रा की तैयारी जोरों पर।।
इतिहास में पहली बार 22 जनवरी को दूसरी दीपावली की तैयारी।।
रीतेश साहू
छतरपुर / नौगांव /नव निर्मित भव्य मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर में अक्षत कलश यात्रा निकाली जायेगी ।
जिसको लेकर बैठक आयोजित कर तैयारीयो को लेकर चर्चा की गई। जिसको लेकर गजेन्द्र सोनकिया ने बताया की दो जनवरी मंगलवार को अयोध्या से आये पूजित अक्षत  कलश  की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी साथ ही अयोध्या से आये आमंत्रित अक्षत को घर घर तक पहुंचाया जायेगा।
आगे सोनकिया बताया की शोभा यात्रा में एकत्रित होने का स्थान मंनसा देवी मंदिर है जहां मंगलवार दिनांक 2-1-24 को दोपहर 2 बजे कलश यात्रा प्रारंभ होगी। वही जन मानस में जय श्री राम की गूंज के साथ घर-घर में भगवान झंडा दिख रहा है।
कलश यात्रा में गेंदो  की फूलों की मालाओं के साथ अयोध्या से आये आभिमंवित लोगों का स्वागत किया जायेगा।
 नगर में अक्षत  कलश यात्रा मंनसा देवी मंदिर के शुरू होते हुये  नगर के सभी मुख्य मार्ग से होते हुये ।
उक्त अक्षत  कलश को आगामी  कार्यकाल तक  के लिये  मोनी बाबा मंदिर में व्यवस्थित कर रखा जायेगा। विदित  हो की 22 जनवरी को अयोध्या में  श्री राम लाल अपने नवनिर्मिति मंदिर के गर्भ ग्रह में विराजमान होंगे उस ऐतिहासिक अवसर पर भारत में पहली बार एक  वर्ष के दौरान दूसरी दीपावली मनाई जायेगी। जिसको लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर रज्जू साहू अरविंद शर्मा,  रोहित,लप्पू,  सहितअन्य सदस्यों ने अपनी अपनी राय व्यक्त की इस कलश यात्रा में भाजपा के नेताओ कार्यकर्त्ताओं व युवाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad