कलेक्टर-एसपी ने नीट परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय सहित छतरपुर शहर के 4 केंद्रों का किया निरीक्षण।।
निगरानी में चाक चौबंद व्यवस्था में की जारी रही नीट परीक्षा।।
कलेक्टर-एसपी ने विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरा से की निगरानी।।
कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर छात्रों को न हो कोई असुविधा।।
छतरपुर।। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पार्थ जैसवाल तथा पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने रविवार को छतरपुर जिले के सभी 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया।
कलेक्टर एवं एसपी ने जिले में बनाए गए नीट परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय नौगांव, शासकीय सांदीपनि विद्यालय छतरपुर, शा. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.1 एवं शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 02 एवं पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय छतरपुर केन्द्रों पर पहुंचकर चाकचौबंध व्यवस्था के संबंध में लगातार निरीक्षण किया एवं सभी सुरक्षात्मक बिंदुओं का जायजा लिया एवं बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीव्ही निगरानी का जायजा लिया। साथ ही केन्द्रों पर ड्यूटीरत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा गार्ड्स भी तैनात पाए गए और छात्रों को कोई समस्या ना हो, यह भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश कलेक्टर ने केन्द्र प्रभारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। अभ्यर्थियों को समय पर प्रवेश दिलाने तथा सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित केन्द्रों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे।
