Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

विधायक ललिता यादव ने दी 86 लाख के विकास कार्यों की सौगात ।।

विधायक ललिता यादव ने दी 86 लाख के विकास कार्यों की सौगात ।।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल, श्रीफल से  सम्मानित।।
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने ग्राम कैंडी और कदारी का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कदारी में करीब 86 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का शाल, श्रीफल से सम्मान किया। इन कार्यों से गांव के विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इसी दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का शाल, श्रीफल से सम्मान भी किया। इसके पहले गांव पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक श्रीमती ललिता यादव की जोरदार अगवानी कर गर्मजोशी से स्वागत किया। 
इन कार्यों में 15 लाख से आंगनबाड़ी भवन निर्माण, 15 लाख से सामुदायिक भवन निर्माण, 24.95 लाख से हैंडपंप/जल व्यवस्था कार्य, 10 लाख की लागत से कुवांहा से नाले तक सीसी रोड निर्माण, 5 लाख से सामुदायिक भवन निर्माण, 5 लाख से सीसी रोड निर्माण कार्य, 5 लाख से पुलिया निर्माण कार्य, 5 लाख से पुलिया निर्माण (अन्य स्थल) और 5 लाख रुपए की  लागत से अन्य विकास कार्य मिलाकर कुल राशि 85 लाख 98 हजार 936 रुपए के कार्य शामिल हैं। 
इस अवसर पर नीरज पटेल मण्डल अध्यक्ष पडरिया, शिवाजी परमार रानू दादा, धीरज गुप्ता पार्षद, पंकज रावत मंडल अध्यक्ष निवारी, सरपंच श्रीकेश अहिरवार, राजू यादव, विकम सिंह बुन्देला पूर्व सरपंच गठेवरा, सब्लू राजा ललोनी, श्रवण अवस्थी सरपंच प्रतिनिधि मलपुरा,  भगवत सिंह उपसरपंच, पप्पू राजा दालोन, रतन यादव, अनुराज सिंह अनुज मामा, छोटू दाउ, रमेश दुबे, पिंटू रैकवार सहित समस्त कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad