Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

जमीन विवाद पर खूनी खेल, एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने किया जानलेवा हमला।।

जमीन विवाद पर खूनी खेल, एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने किया जानलेवा हमला।।
छतरपुर।।  जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बाजना पुरवा के पनोठा हार में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। बीती शाम करीब 4:30 बजे एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर तीन लोगों पर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और सब्बल से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सोनू सिंह चौहान, प्रताप सिंह चौहान और अंकित सिंह चौहान अपने परिवार के साथ खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई और अन्य लोग कथित रूप से जबरन जमीन पर खेती का कार्य कर रहे थे। प्रताप सिंह चौहान ने उन्हें रोकते हुए कहा कि जमीन उनके नाम दर्ज है और हर साल कब्जा कर फसल बोने की बात अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, गजराज सिंह, शंकर सिंह, तेज सिंह, जंट बहादुर सिंह, राजेश सिंह, सतेंद्र सिंह, छोटू सिंह, बलदेव सिंह, अजित सिंह, राकेश सिंह, गोविंद सिंह सहित अन्य ने एकजुट होकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और संभल से ताबड़तोड़ वार किए।
बीच-बचाव करने पहुंचे सोनू सिंह चौहान और अंकित सिंह चौहान को भी नहीं बख्शा गया और उन पर भी जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में प्रताप सिंह चौहान और सोनू सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद परिजन घायलों को बिना पुलिस को सूचना दिए तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। बाद में अस्पताल से ही पुलिस को सूचना दी गई।
ईशानगर थाना प्रभारी मनोज गोयल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad