निष्ठा से कार्य करने वाले व्यक्ति को संगठन हमेशा सम्मान देता है-- अजीत
छतरपुर। हरपालपुर:-भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान के तहत मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया। जिसको लेकर हुई बैठक में सर्व सम्मति से हरपालपुर मंडल अध्यक्ष के लिये पुनः अजीत सिंग को मनोनीत किया गया। दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर बधाई दी। वहीं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी शुभकामनायें दी ।
बता दे की अजीत भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। जिनकी सफलता शोर मचाती है। भले ही वो चुप रहे। फाइव स्टार कल्चर से दूर अजीत सिंग पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय भागीदारी निभाते हुये पार्टी को मजबूत करते आ रहे हैं। इतना हि नहीं बदलते दौर में भी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के पुराने नेताओं के प्रति सम्मान रखते है। जिनकी पकड़ ग्रामीण स्तर पर काफी मजबूत है । संगठन को एकजुट रखने में माहिर अजीत सिंग की पार्टी के प्रति निष्ठा व ईमानदार छवि वाले युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। शायद उनकी इन्हीं खूबियों के चलते उन्हें पुनः मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पुनः अध्यक्ष बनने के बाद अजीत ने कहा कि एक बार फिर मुझे जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने दी है। उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर निभाऊंगा।
और भाजपा का जो मूल मंत्र है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास उसे लेकर जनता के कामों से अपनी सहभागिता और पार्टी की सहभागिता पूर्णतः निभाऊंगा ।संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ कार्यकर्त्ताओं के हर सुख में नहीं तो दुख में हमेशा साथ रहना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
अजीत सिंग तोमर के मनोनीत होने पर कार्यकर्त्ताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभकामनायें दी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद ने बधाई देते हुये। कहा कि भाजपा संगठन एक ऐसा संगठन है जो अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को प्रथम पायदान में लगा खड़ा कर देता है। जिसका उदाहरण आप सभी के सामने है। संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने वाले व्यक्ति को संगठन हमेशा सम्मान देता है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई देते हुये अपने संगठन की मजबूती के लिये सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य और भावना के साथ कार्य करने के लिये आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंडल सर्व व्यापी, सर्वस्पर्शी व सर्व समावेशी होना चाहिये । जितनी मजबूत बूथ और मंडल की ईकाईयां होगी उतनी ही मजबूत भाजपा होगी ।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में कार्यकर्त्ताओं के साथ भाजपा के नेता एवं उनके मित्र शामिल रहे।।
**नरेंद्र सर्राफ अधिमान्य पत्रकार**