Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

**कलेक्टर ने केन-बेतबा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना**

*लाभांवित ग्रामों में परियोजना के लाभ की मिलेगी जानकारी*

छतरपुर:-केन बेतवा लिंक परियोजना के जागरूकता प्रचार रथ का छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ विकासखण्ड लवकुशनगर एवं राजनगर में अगले सप्ताह तक चलेगा और इसी तरह अन्य विकासखण्ड से होते हुए जाएगा। ताकि इस परियोजना का जन जन तक प्रचार-प्रसार हो सके और लोगों को परियोजना के लाभ की जानकारी मिल सके। केन-बेतवा लिंक परियोजना भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इसमेें छतरपुर के कुल 688 ग्राम लाभान्वित होंगे। प्रचार रथ के माध्यम से एलईडी द्वारा परियोजना के बारे में प्रचार प्रसार किया जाएगा। आगामी समय में बुन्देलखण्ड के 6 जिलों छतरपुर, टीकमगढ, निवाडी, पन्ना, दमोह एवं सागर एवं उप्र के 4 को इसका लाभ मिलेगा। परियोजना अन्तर्गत अपर लेवल टनल से बेतवा नदी तक 218 किमी की केन बेतवा लिंक नहर का निर्माण होगा।

**नरेंद्र सर्राफ अधिमान्य पत्रकार**

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad