Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

**एसबीआई में बैंकिंग सर्वर से परेशान हितग्राही**

छतरपुर:-बक्सवाहा/- एसबीआई ब्रांच में तकनीकी समस्या के चलते उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के चलते आये दिन बैंकिंग सर्वर ठप्प हो रहा है और बैंकिंग कामकाज भी अवरुद्ध हो जाता है। ग्राहकों के अनुसार वह अपने बैंकिंग कार्य कराने के लिए दूर-दूर से बैंक आते हैं, और बैंक में सर्वर खराबी की समस्या के चलते उन्हें निराश होकर वापिस लौटना पड़ता है।

वहीं समस्या के संबंध में बक्सवाहा एसबीआई शाखा प्रबंधक अमित वर्मा ने बताया कि बक्सवाहा से हीरापुर के बीच में जिओ एवं बीएसएनल दोनों लाइन में फ़ॉल्ट होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही थी, मैंने इस बारे में निदान हेतु संबंधित एजेंसी को सूचित किया। इसके बाद गुरुवार को शाम तक समस्या का सुधार कर सेवायें सुचारू रूप से चालू कर दी गई।

*ग्राहकों की लगी लंबी कतारें*

गत दो दिवस बैंकिंग सर्वर ठप्प रहने से जहां ग्राहकों का बैंकिंग कार्य पूर्णतः प्रभावित रहा तो वहीं शुक्रवार को तकनीकी सुधार के बाद बैंक में दिनभर ग्राहकों को लंबी कतारों में लगकर मात्र एक ही काउंटर से लेनदेन संबंधित कार्य करवाने पड़े। तो इसके अलावा कैश की कमी जैसी समस्या बनी रही। इस संबंध में शाखा प्रबंधक अमित वर्मा से सवाल पूछे जाने पर वह स्टाफ़ की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ते दिखे।
**नरेंद्र सर्राफ अधिमान्य पत्रकार**

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad