*स्कूल वैन में लगी भीषण आग, बाल बाल बची छात्रों की जान*
*खुलेआम बच्चों के भविष्य एवं जान से खिलवाड़ कर रहा स्कूल संचालक*
शिवपुरी:-शिक्षा विभाग की अनदेखी के चलते शिक्षामाफियाओं द्वारा खुलेआम बच्चों के भविष्य एवं जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। संचालकों द्वारा बड़े बड़े विज्ञापनों एवं दीवारों पर अपने संस्थाओं के बैनर के विज्ञापनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के अशिक्षित जनता को अपनी संस्थान की ओर गुमराह कर बच्चों का प्रवेश कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है। मामला पोहरी तहसील के अंतर्गत आने वाले छर्च कस्बे का है। जहां अधिकारियों की मिलीभगत से संचालक हेमंत गोस्वामी पिछले दो साल से बिना मान्यता के एच.भी. पब्लिक एजुकेशन सेंटर के नाम नर्सरी से हाई सेकेंडरी तक छर्च में स्कूल का संचालन कर रहा है। शनिवार के दिन स्कूल वैन से स्कूल के लिए बच्चों को छर्च लाते समय बीच रास्ते मे स्कूल वैन में अचानक आग लग गई, तेज आग लगने से पहले स्कूल बेन के ड्राइवर ने गाड़ी में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला कुछ देर बाद तेज आग लगकर बेन पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि सभी बच्चे समय पर सुरक्षित बाहर निकल आए, बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। शिक्षा माफिया द्वारा खुलेआम स्कूलों का संचालन करने के कारनामे की जानकारी अधिकारियों को होने के बाद भी शिक्षाविभाग मौन धारण किये हुए है। सूत्रों की माने तो पोहरी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सुविधा शुल्क लेकर अपना मुंह बंद कर लिया है। शिक्षा माफिया खुलेआम बच्चो के भविष्य के साथ एवं बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे है।
*बिना मान्यता के स्कूल में बच्चों को लाने लगी है चार वैन*
सूत्रों की माने तो बिना मान्यता के पिछले दो साल से संचालित स्कूल में बच्चो को लाने और ले जाने के लिए चार मारुति वैन लगी है। वैन गांव गांव से बच्चो को स्कूल लाने और ले जाने का कार्य करती है जो ना तो बच्चों के परिवहन के लिए पास है, और ना ही उनमें सुरक्षा के कोई इंतजाम।
*वैन में लगी भीषण आग तब हुआ मामला उजागर*
31अगस्त शनिवार को सुबह के समय वैन अपने रोज के कार्यक्रम के अनुसार स्कूल में पड़ने वाले बच्चो को लेने चांदपुर गई थी। वैन की वापिसी के दौरान उसमे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिसमें उस समय पांच बच्चे बैठे थे फायर का कोई उपकरण ना होने की वजह से आग पर काबू ना पाया जा सका पर कुछ ग्रामीणों की मदद से बच्चो को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद जिम्मेदारों से बात की तो विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्रभारी और बीआरसी को पिछले दो वर्ष से संचालित स्कूल की कोई जानकारी ही नही थी। बात करने पर ऐसा लग रहा था की जानबूझकर अनजान होने नाटक कर रहे हों।
*इनका कहना है*
मुझे जानकारी नही है आपने बताया है तो जानकारी करा लेते है उचित कार्यवाही करेंगे।
*भरत धाकड़*
*संकुल प्रभारी पोहरी*
मेरा छर्च क्षेत्र में अभी तक चक्कर नही लगा है मुझे जानकारी नही है कि छर्च में कितने प्राइवेट स्कूल है स्कूल वैन में जो आगजनी की घटना सामने आई है संकुल प्रभारी से बोलकर दिखवा लेते हैं कि स्कूल मान्यता से चल रहा है या बिना मान्यता के चल रहा है।
*अवधेश सिंह तोमर*
*विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोहरी*
स्कूल वैन में आगजनी की घटना की मुझे जानकारी नही है में सीएसी से जानकारी मंगवा लेता हूं यदि बिना मान्यता के स्कूल संचलित है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।
*शिवचरण लाल जाटव*
*बी आर सी पोहरी*
**नरेंद्र सर्राफ अधिमान्य पत्रकार**