*कलेक्टर ने सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को शिफ्ट करने के संबंध में समीक्षा बैठक की*
*पशुओं की टैगिंग करने और हांका दलों को एक्टिव करने के निर्देश*
*पालक पर आवारा पशु छोड़ने पर होगी जुर्माने की कार्यवाही*
*प्राइवेट संस्थानों को गौशाला संचालन के लिए करें प्रेरित*
छतरपुर ।। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में गौशालाओं के संचालन एवं आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एसडीएम, सीईओ जनपद एवं नगरीय निकायों के सीएमओ, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. आर.ए. सेन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिले की गौशालाओं के संचालन के संबंध में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अभियान चलाकर आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएमओ निकाय एवं जनपद सीईओ समन्वय के साथ सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट कराएं। उन्होंने कहा प्राइवेट गौशालाओं से भी समन्वय कर पशुओं को शिफ्ट करें। कलेक्टर ने एसडीएम नौगांव, छतरपुर एवं राजनगर को निर्देशित कि खजुराहो झांसी फोरलेन के जिन प्वाइंट्स पर पशु बैठते हो वहां से पशुओं को गौशालाओं में भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी क्षेत्रों में हांका दलों को एक्टिव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्राइवेट संस्थानों को भी इस मुहीम में जोड़ते हुए गौशालाओं के संचालन के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने उपसंचालक पशु चिकित्सा को निर्देश दिए कि आवारा सभी पशुओं के पंजीयन करते हुए टैगिंग कराएं, अगर कोई पशु पालक अपने पशुओं को आवारा छोड़ता है तो संबंधित पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निर्देश दिए कि पशुओं के शिफ्टिंग कार्य एवं गौशालाओं में जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर ने कहा मैपिंग करते हुए गौशालाओं में क्षमतानुरूप पशुओं को भेजा जाए। कलेक्टर ने कहा इस कार्य की टी.एल. बैठक में समीक्षा की जाएगी। कार्य को प्रभावीरूप से नहीं करने पर संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी।
**नरेंद्र सर्राफ अधिमान्य पत्रकार**