धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व
बारात में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।।
रीतेश साहू।।
नौगांव // नगर नौगांव में यूॅ तो सभी त्योहार हर्षोल्लास से मनाये जाते है ।किन्तु बात जब देवों के देव महादेव की भक्ति और आराधना की होती है। तो वह अपने चरम पर दिखाई देती है। हिंदू मान्यता के अनुसार फागुन माह की कृष्ण पक्ष की तेरस तिथि को प्रभु भोलेनाथ ने पार्वती माता का वरण किया था ।तब से इस दिन महाशिवरात्रि पर्व त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।
इसी कड़ी में नौगांव नगर में भी जहां-जहां भोले का दरबार सजा था ।वहां दिनभर भक्तों का ताता लगा रहा। कोई जल से अभिषेक कर रहा तो कोई दूध से ।
सभी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु भक्ति में लीन दिखाई दिये बच्चों ने भी भोले भंडारी को रिझाने में कोई कमी नहीं छोड़ी और वे भी खासे उत्साहित होकर शिवलिंग के ऊपर बेलपत्र आर्पित करते हुये दिखाई दिये।
भव्य शोभा यात्रा में उमडे श्रद्धालु।।
दिनभर मंदिरों और गलियों में हर हर महादेव के नारे गुजांयमान रहे। और भक्ता थाली में बेलपत्र धतूरा, अगरबत्ती, नारियल, दूध फल व फूल के साथ मंदिर की ओर जाते हुये दिखाई दिये। वही भगवान शिव की बारात अपने निर्धारित समय पर मंशाा देवी मंदिर से निकाली गई ।जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुये । पुनः मंशा देवी मंदिर में जाकर समाप्त हुई। बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुये । रास्ते में बारात और शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद विवरण की व्यवस्था भी की थी। भक्त गण भक्तिमय गीतों के साथ नाचते नजर आये। वही बारात में पहली बार महिलाओं एवं युवतियों की काफी उपस्थित देखने को मिली। बाग्गी में सवार भोले शंकर भक्तों पर आशीर्वाद बरसा रहे थे। बारात समापन के उपरांत मंशा देवी मंदिर पर गाजे बाजे के साथ शिव पार्वती के विवाह की तैयारी की जाने लगी। आकर्षक श्रृंगार के साथ विधिवत तरीके से विवाह संपन्न कराया गया ।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित देखी गई।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।।
महाशिवरात्रि के पर्व के मद्देनजर नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे ।मंदिरों व प्रमुख चौराहा पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था ।इसके अलावा शिव जी की बारात व शोभा यात्रा के रास्ते पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गये थे।
ठंडाई का प्रसाद।।
महाशिवरात्रि के पर्व पर जहां नगर के मंदिरों में भजन कीर्तन व पाठ होते रहे ।वही आरती के पश्चात देवों के देव महादेव के प्रिया भोग भांग ठंडाई का प्रसाद भी लगाया गया ।बाबा भोले का भोग लगाने के पश्चात से शिवभक्तों में बांटा गया ।
शिव भक्तों ने अमृत रूपी ठंडाई पीकर अपने आपको को तृप्त किया। इस सम्पन आयोजन के बाद 9 तारीख को हवन पूजन व प्रसाद विवरण का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा।
जिसकी तैयारी अंतिम दौर में है। समिति ने नगर वासियों से हवन एवं प्रसाद विवरण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
