Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

आयुष बिभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला

आयुष बिभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला।।
आयुष विभाग के शिवरों में लाखों के गोलमाल से अधिकारी अंजान।।
अधिकारी चाहे किसी के भी खाते में राशि को डाल सकता है: निर्मिला कुशवाहा
छतरपुर। राज्य शासन के आयुष मंत्रालय द्वारा प्रदेश भर में इस महत्वपूर्ण विभाग की योजनाओं और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में शिविरों के माध्यम से जानकारी दिए जाने की व्यवस्था है। इसी व्यवस्था और नियम के तहत छतरपुर जिले में भी जिला आयुष विभाग के द्वारा वर्ष 2022-23 में आयुष विभाग के अंतर्गत करीब 12 शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में और करीब 7 शिविर ब्लॉक स्तर पर लगाए गए थे। इसके लिए संबंधित मंत्रालय द्वारा ग्रामीण और ब्लॉक स्तर के शिविरों के लिए करीब 6 लाख रूपए की राशि आवंटित की गई थी। इस राशि का जारी किए गए निर्देश और नियमों के विरूद्ध जाकर तत्कालीन जिला आयुष अधिकारी ने मनमाने तरीके से शिविर की राशि का आवंटन कर बड़ा घोटाला किया है। इस पूरे मामले में जिला आयुष अधिकारी निर्मिला कुशवाहा बोली अधिकारी अपनी सुविधा के अनुसार किसी के भी खाते में शासन की राशि को डाल सकता है। जबकि  इस विभाग से जुडे लोगों का कहना है कि यह नियम विरूद्ध तरीके से राशि को सहायक ग्रेड-2 के खाते में डाला गया है।  
आयुष मंत्रालय ने जारी की थी राशि।।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2022-23 के दौरान करीब 12 शिविर और ब्लॉक स्तर पर करीब 7 शिविर लगाए जाने के लिए करीब 6 लाख रूपए की राशि जारी की गई थी। जारी की गई इस राशि का शिविरों के हिसाब से तत्कालीन जिला आयुष अधिकारी श्री मिश्रा की यह जिम्मेदारी थी कि वह आयुष विभाग के निर्देशों के अनुसार राशि का वटवारा करें। लेकिन उन्होंने अपनी ही मंत्रालय और विभाग के नियमों और निर्देशों को तांक पर रखकर मनमाने तरीके से राशि का वितरण कर दिया और नाममात्र की राशि थमा कर शिविरों की औपचारिक्ता पूर्ण कर ली। जबकि सरकारी राशि का गोलमाल करने वाले तत्कालीन जिला आयुष अधिकारी श्री मिश्रा सेवानिवृत्त हो चुके है और मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।
शिविरों की व्यवस्था
विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 12 शिविर लगाए गए और इसी तरह ब्लॉक स्तर पर करीब 7 शिविरों का आयोजन किया गया था। इन शिविरों के जरिए आयुष विभाग की सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लोगों को विस्तार से जानकारी दिए जाने के लिए शिविरों का आयोजन किया गया था। सूत्रों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के प्रति शिविर के मान से करीब 25 हजार रूपए की राशि आवंटित की गई थी। जबकि ब्लॉक स्तर के शिविरों के लिए प्रति शिविर 40 हजार रूपए की राशि उपलब्ध कराई गई थी। इस तरह करीब 5 लाख 80 हजार रूपए की राशि का आवंटन प्राप्त हुआ था। नियम और निर्देश यह है कि शिविरों के लिए आवंटित की गई राशि संबंधित शिविर प्रभारी के खाते में डाली जाना थीं। लेकिन तत्कालीन आयुष अधिकारी ने ऐसा न करके काफी बड़ी राशि नियम विरूद्ध तरीके से विभाग की ग्रेड-2 की कर्मचारी प्रीति नायक के खाते में डाल दी और उन्होंने आयुष अधिकारी के कहे अनुसार ही मनमाने तरीके से शिविर प्रभारियों को राशि थमा दी।
मौजूदा अधिकारी ने भी माना कि जरूरत के अनुसार गई राशि
मौजूदा जिला आयुष अधिकारी डॉ. निर्मिला कुशवाहा से जब इस संबंध में राज एक्सप्रेस ने उक्त शिविरों में हुई नियम विरूद्ध राशि के वितरण और अन्य बातों का पता करने के लिए बात की तो उन्होंने यह तो माना की साहयक गे्रड-2 प्रीति नायक के खाते में जो राशि गई है वह अधिकारी के अनुसार जरूरत पर डाली जा सकती है। लेकिन जब उनसे नियमानुसार की बात की गई तो उनके द्वारा गोलमाल जबाव देना शुरू कर दिया गया था। हालांकि प्रीति नायक सकायक ग्रेड-2 के खाते में डाली गई राशि से बार-बार बचती रहीं। साथ ही उन्होंने यह कहकर पल्ला छुडाने की कोशिश की कि जिस समय यह मनमानी या गड़बड़ी हुई है। उस समय जिला आयुष अधिकारी के पद पर मै नहीं थीं। आगे उन्होंने बताया कि आयुष अधिकारी चाहे तो किसी के भी खाते में राशि डाल सकता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि मौजूदा अधिकारी के संज्ञान में इस गडबडी की जानकारी दिए जाने के बावजूद उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और एक दूसरे को बचाने की कोशिश किया जाना प्रतीत हो रहा है। ऐसे में विभाग के शीर्ष अधिकारियों को गंभीरता के साथ जांच किया जाना जरूरी हो गया है।
इनका कहना है।
जिस समय का यह मामला है उस समय मैं नहीं थी। मिश्रा जी के समय की बात है लेकिन आयुष अधिकारी जरूरत के अनुसार किसी के भी खाते में शासन की राशि को डाल सकता है। मेरे समय के शिविर नहीं है। नियम ऐसे है कि प्रीति नायक के खाते में राशि को डाला जा सकता है।
डॉ. निर्मिला कुशवाहा, जिला आयुष अधिकारी, छतरपुर

- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad