Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

कलेक्टर के निर्देशन में छतरपुर में बजरंग मावा भंडार के गोदाम पर बड़ी कार्रवाई।।

कलेक्टर के निर्देशन में छतरपुर में बजरंग मावा भंडार के गोदाम पर बड़ी कार्रवाई।।
लगभग 1.40 लाख रुपए की खाद्य सामग्री जब्त कर गोदाम किया सील*
खाद्य सुरक्षा, नापतौल, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण।।
मावा और मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।।
छतरपुर।। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छतरपुर राजललन बागरी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने मंगलवार को हटवारा स्थित बजरंग मावा भंडार की दुकान एवं गोदाम का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन, नापतौल विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान गोदाम से तैयार मिठाइयां और सात बोरियों में भंडारित मावा पाया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अनुष्का काजू डोंडा बर्फी, नैना जी स्वीट्स की मिठाई और मावा के नमूने जांच के लिए लिए गए। खाद्य सामग्री के बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके से समस्त खाद्य सामग्री जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा तथा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नापतौल विभाग ने बिना सील की अमानक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जब्त की। मिठाइयों के पैकेट पर विधिक माप विज्ञान के नियमों के अनुसार आवश्यक घोषणाएं नहीं पाए जाने पर उन्हें भी जब्त कर विभागीय प्रकरण दर्ज किया गया।
संयुक्त टीम में नायब तहसीलदार आर.आर. गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी, नापतौल निरीक्षक आर.एस. दहायत सहित पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन करते हुए व्यवसाय संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा एवं नापतौल संबंधी नियमों के उल्लंघन पर संयुक्त जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad