छतरपुर:-जिले में खाद की मात्रा पर्याप्त होने के बाद भी कुछ व्यापारियों के द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने
पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सीधी एफआईआर की जाएगी। उन्होंने बताया कि ईशानगर में जिला प्रशासन के द्वारा की गई कार्यवाही से व्यापारियों को सचेत हो जाना चाहिए किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध हो इसके लिए जिले के विभिन्न विभागां के अधिकारी लगातार खाद वितरकों के यहां निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि जिले में खाद का कोई संकट नहीं है और खाद पर्याप्त मात्रा में उपलबध है। इ्रशानगर की कार्यवाही से खाद व्यापारियों में हडकंप मचा हुआ है कलेक्टर की इस कार्यवाही की लोगों ने सराहना की है।