Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

**प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से आवास न बनाने पर राशि वसूली के लिए नगर पालिका ने निकाला विज्ञापन**


छतरपुर:-छतरपुर नगर पालिका की सीएमओ माधुरी शर्मा ने आज एक समाचार पत्र में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कराई है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 130 हितग्राहियों को मकान के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग न करने पर हितग्राही से दो लाख रुपए की राशि वसूलने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। मजेदार बात ये है कि इस विज्ञापन में दैनिक समाचार पत्र में 29 अगस्त को प्रकाशित किया गया है और दिनांक 30 अगस्त को संबंधित हितग्राही को इसका जबाव देना होगा और उसके बाद इन सभी हितग्राहियों से आरसीसी नियमों के तहत चल अचल संपत्ति से राजस्व की वसूली की जाएगी। नगर पालिका के द्वारा इसमें डीपीआर के नंबर 1555, 2026 एवं 1504 एवं 788के हितग्राहियों को यह सूचना जारी की गई है। सूचना प्रकाशन के बाद से हितग्राहियों में हडकंप मचा हुआ है वहीं नगर पालिका सीएमओ के द्वारा सूचना जारी करने को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

**नरेंद्र सर्राफ अधिमान्य पत्रकार**

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad