Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

**भृष्ट डीईओ एम के कौटार्य को सागर कमिश्नर ने किया निलंबित**

**निलंबन के बाद कार्यालय में बैठकर बैक डेट में लाखो के भुगतान और आदेश जारी करने में लगे**

छतरपुर:-छतरपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एम के कौटार्य को सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत ने विभिन्न शिकायतों में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। एम के कौटार्य के विरुद्ध विधायक बिजावर बबलू शुक्ला के द्वारा विधानसभा प्रश्न लगाकर गंभीर मुद्दे शासन के सामने उठाए गए थे जिस पर यह कड़ी कार्यवाही सागर कमिश्नर द्वारा जांच के उपरांत की गई है।
निलंबन की जानकारी लगते ही एम के कौटार्य ऑफिस में बैठकर बैक डेट में लाखों के बिलों के भुगतान करने में एवं अनेकों नियम विरुद्ध आदेश अनाधिकृत रूप से जारी करके अनाधिकृत लाभ कमाने की जुगाड में लगे हुए हैं । नवागत कलेक्टर को ऐसे भ्रष्ट अधिकारी की जानकारी लगी कि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी निलंबन होने के बाद ऑफिस में बैठकर बेक डेट में कार्य निपटाने में लगे हुए है ।।
जानकारी लगते ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल का एक्शन,
कलेक्टर के निर्देश पर कोषालय अधिकारी वी के श्रीवास्तव ने डीईओ ऑफिस में मारा छापा।।
कलेक्टर की टीम आने की जानकारी लगते ही ऑफिस से निकले प्रभारी डीईओ एमके कौटार्य,
सहायक संचालक आरपी प्रजापति ने कोषालय अधिकारी को दी जानकारी सस्पेंड का आर्डर देखकर आफिस में मेडिकल का कागज देकर ऑफिस से निकले डीईओ,
डीईओ ऑफिस के कर्मचारियों को कलेक्टर की टीम ने दी हिदायत किसी कर्मचारी ने गलत किया या अब भुगतान हुआ तो होगी बड़ी कार्यवाही।

**नरेंद्र सर्राफ अधिमान्य पत्रकार**

- - इसे भी पढ़ें - -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad