एसडीएम के संरक्षण में बाहरी व्यक्ति कर रहा है तहसील का हर काम।।
छतरपुर। राजनगर एसडीएम कार्यालय इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि इस अनुविभााग में डायरेक्ट आईएएस प्रखर सिंह पदस्थ हैं उसके बावजूद भी एक बाहरी व्यक्ति पूरे एसडीएम कार्यालय में शाासन की सभी फाइलों की गोपनीयता भंग करने में लगा हुआ है। एसडीएम कार्यालय में चर्चा है कि बाहरी व्यक्ति से मिलने पर उसके सभी काम हो जाते हैं। बीते रोज छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर ने इस व्यक्ति को एसडीएम कार्यालय में घुसने पर आपत्ति जताई थी। उसके बावजूद भी एसडीएम विनय सिंह के संरक्षण में यह बाहरी व्यक्ति पूरे तहसील कार्यालय में अपना दबदवा बनाए हुए है। मजेदार बात तो ये है कि इस बाहरी व्यक्ति ने एसडीएम कार्यालय के सभी कमरों में सीसी कैमरे लगा रखे हैं और उसका कनेक्शन अपने मोबाइल में कर रखे हुए है। ताकि कोई व्यक्ति या कर्मचारी कार्यालय में क्या कर रहा है वह उसे देख सकता है। राजनगर एसडीएम का इस व्यक्ति को पूरा संरक्षण है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बाहरी व्यक्ति एनएच के मुआवजा के समय नियुक्त हुआ था और इसका भुगतान एनएच कार्यालय से होता था परंतु एनएच कार्यालय ने इसे हटा भी दिया है परंतु एसडीएम प्रखर सिंह का प्रेम इस कर्मचारी पर बना हुआ है। इस व्यक्ति के द्वारा एक अधिग्रहण भूमि का दो बार भुगतान भी करा दिया है। जिसकी शिकायत होने पर इस व्यक्ति ने मामले को दबा दिया है। कुल मिलाकर राजनगर एसडीएम कार्यालय में दलाल सक्रिय हैं और कलेक्टर की छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं। भूमि अधिग्रहण के लगभग 10 से 15 प्रकरण एसडीएम राजनगर अपने बंगले पर फाइलों को दबाकर बैठे हुए हैं। बाहरी व्यक्ति की अगले अंक में मय फोटो के प्रमाण सहित समाचार प्रकाशित किया जाएगा।
