Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा स्टार लगाकर मनाई गई स्टार सेरेमनी।

सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा स्टार लगाकर मनाई गई स्टार सेरेमनी।
छतरपुर।। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2024 को जारी उपयुक्त तथा सूची के आधार पर निम्नलिखित सहायक उप निरीक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद से उप निरीक्षक पद का कार्यवाहक प्रभार हेतु सूची जारी की गई थी। 
जिला छतरपुर इकाई में ड्यूटी रत सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद दहिया, कन्हैयालाल दहायत, ज्ञान सिंह गौड़, अजीत टोप्पो, खिस्तोफर टोप्पो, दौलत प्रसाद सौर, मथुरा प्रसाद सौर, किशन लाल अहिरवार, मन भरण सिंह गौड़, मीना खरे, चंपा बाई अहिरवार को सहायक उप निरीक्षक से कार्यवाहक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर में स्टार सेरेमनी मनाई गई। पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा पदोन्नति हुए पुलिस अधिकारियों को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गई। साथ ही कार्यवाहक उप निरीक्षक का प्रभार ग्रहण करने के पश्चात अपने कार्यवाहक पद के अधिकार एवं दायित्वो का व्यवहारण करने में सक्षम रहने हेतु हिदायत दी गई
पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा की गयी तथा यही कार्यप्रणाली उनके अग्रिम कार्यकाल में इसी तरह कायम रहेगी, इस कार्यक्रम में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम के अंत में पदोन्नति हुवे सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह द्वारा किया।

- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad