छतरपुर । नए साल में एसपी अमित सांघी ने महिला सुरक्षा के संबंध में एक नई पहल शुरू की है उनके द्वारा नए साल के उपलक्ष्य में सशक्त नारी कार्ड जारी किया गया है। इस कार्ड में क्यूआर कोड बना हुआ है जिसको स्कैन करने से आपको सभी थानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हो जाएंगे और आप जिस थाना क्षेत्र में है उस थाने का विशेष रूप से नंबर आपको स्कैन करते ही मिल जाएगा, साथ ही महिला पुलिस थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर, जिला पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस अधीक्षक का भी मोबाइल नंबर इस कार्ड में मौजूद रहेगा। सोमवार को सशक्त नारी कार्ड पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में महिलाओं और बच्चियों को स्वयं एसपी अमित सांघी ने बांटे। उन्होंने कहा कि इस कार्ड का उद्देश्य है कि जो महिलाएं, नारी शक्ति और बच्चियां स्कूल कॉलेज में पढऩे जाती हैं या कहीं अन्य जगहों पर जाती हैं अगर उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे तुरंत कार्ड के माध्यम से पुलिस से संपर्क कर लें ताकि उन्हें तत्काल मदद उपलब्ध हो सकेगी। वही इस कार्ड को लेकर महिलाओं और बच्चियों ने भी एसपी अमित सांघी की महिलाओं के प्रति शुरू की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि निश्चित ही यह कार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षा के संबंध में कारगर साबित होगा।
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now
