कलेक्टर संदीप जी आर का 25 माह का कार्यकाल आज हुआ पूरा।।
छतरपुर। छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर को आज 13 जनवरी को 25 माह छतरपुर जिले में काम करते हो गया है। उन्होंने 13 जनवरी को 2021 को पदभार ग्रहण किया था। उस समय छतरपुर जिले के हालात काफी खराब थे। क्योंकि कोरोना काल से लोग पीडि़त थे और सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त थीं उसके बावजूद भी विभिन्न परिस्थितियों से जूझते हुए कलेक्टर संदीप जी आर ने छतरपुर जिले में चहुमुखी विकास के द्वार खोले। आकाशवाणी चौराहा को चौड़ीकरण कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ किया। इसके अलावा पन्ना रोड में 8 पुलिया संकरी थी उनके चौड़ीकरण करने के लिए शासन से स्वीकृति कराई। इसके अलावा छतरपुर जिला चिकित्सालय में फैली अव्यवस्थाओं को सुधारने में लगातार भ्रमण और निरीक्षण कर मरीजों को राहत पहुंचाई। साथ ही जिले में पंचायती राज के चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव बिना किसी दुर्घटना के शांति पूर्वक संपन्न कराए। जिले में 28 परिवारों के घर में अनुकंपा नियुक्ति देकर उजाला किया और इन परिवारों को राहत मिली। कलेक्टर के द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करने से जिला प्रशासन के अन्य विभागों क अधिकारियों में हडकंप मचा रहा। दूरदराज से आए लोगों से लगातार मिलने के कारण मप्र की विभिन्न योजनाओं का फीडबेक आप जनता से मिलता रहा। लोगों को समय पर राशन मिले इसके लिए लगातार राशन कीदुकानों का निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को मीनू अनुसार पोषण आहार मिले कलेक्टर के द्वारा आंगनबाडिय़ों का औचक निरीक्षण किया गया साथ ही जिले के सभी छात्रावास हाईटेक किए गए इन छात्रावासों में सीसी कैमरे लगवाए गए ताकि छात्रावासों में चल रही गतिविधियों को समय समय पर चैक किया जाए। सभी छात्रावासों को साफ सफाई कर पुताई कार्य कराए गए इसके अलावा जिला कलेक्ट्रेट के साथ जिले के सभी विभागों को स्वच्छ एवं सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास से छतरपुर जिले में चहुमुखी विकास हो रहा है। आज उनको 25 माह का कार्यकाल पूर्ण करने पर क्षेत्र की जनता ने उनके लिए शुभकामनाएं दी हैं।
