कलेक्टर के निर्देश पर 46 बसों की हुई सघन चैकिंग।।
3 बस हुई जब्त।।
छतरपुर।। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने जिले में चल रही बसों सहित अन्य वाहनों के परमिट, फिटनेश, ओवरलोडिंग सहित सुरक्षात्मक साधन उपलब्ध होने की आरटीओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध रूप से बसों सहित अन्य वाहनों में सामान ट्रांसपोर्ट करने पर भी आरटीओ को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। निर्देशों के पालन में शुक्रवार को आरटीओ की टीम द्वारा छतरपुर शहर के पन्ना एवं सागर रोड पर 46 बसों की सघन चैकिंग की गई।
जिसमें 3 बसों का संचालन बिना फिटनेश के पाया गया। जिससे तीनों बसों को जब्त करने कार्यवाही कर आरटीओं ऑफिस में रखा गया है। इस दौरान बस संचालकों से अपील की गई बिना पूर्ण दस्तावेज और सुरक्षा के निर्धारित मापदण्डों एवं नियमों के अनुरूप ही बसों का संचालन करें। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने बसों की लगातार चैकिंग करने कर अनियमितताएं पाए जाने पर कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
