Home छतरपुर चमत्कार कर दिया बच्चों ने आंख पर पट्टी बांधकर पढ़ दी किताब...

चमत्कार कर दिया बच्चों ने आंख पर पट्टी बांधकर पढ़ दी किताब ।।

267
0
चमत्कार कर दिया बच्चों ने आंख पर पट्टी बांधकर पढ़ दी किताब ।।
अतिथियों की नब्ज टटोलकर बता दी बीमारियां
वैदिक शक्ति संस्थान ने पर्यटक नगरी में आयोजित किया अनूठा कार्यक्रम।।

छतरपुर। बीते रोज नगर के एक निजी रिसॉर्ट में वैदिक शक्ति संस्थान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने आँखों पर पट्टी बांधकर किताबें पढ़ी। वहीं कुछ अन्य सहभागियों ने अतिथियों की नब्ज टटोलकर शरीर की बीमारियां बताईं। यह अनूठा नजारा देखकर कार्यक्रम में उपस्थित हर व्यक्ति चकित रह गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता रहे। इसके अलावा मिस्टर दत्ता, खजुराहो के गाईड श्री दीक्षित, विनोद कुमार सेन के अलावा संस्थान के संस्थापक सर शिवा एवं डॉ. जूही जादौन इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा किए गए चौंकाने वाले क्रियाकलापों के संबंध में संस्थापक शिवा सर ने बताया कि यह विधा बच्चों को शिव आगम के अद्वैतवाद के गूढ़ रहस्यों व सिद्धांतों के आधार पर सिखाई गई है। वहीं डॉ. जूही जादौन (विजनरी, वैदिक शक्ति) ने बताया कि इन सभी पद्धतियों से मानव के मस्तिष्क में अद्भुत क्षमताएं सरलता से जागृत की जा सकती हैं। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अलावा बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली और राजस्थान के लोगों ने सहभागिता की। नगरवासियों ने संस्थान के प्रयास और उनके द्वारा सिखाई जा रही विद्या की सराहना की। स्थानीय बच्चों ने भी यह विधा सीखने की इच्छा संस्थान संचालक के सामने रखी, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here